

MWC 2024 में इस साल फ्यूचिरिस्टिक डिवाइसेज का बोलबाला रहा है। दुनिया के पहले AI स्मार्टफोन से लेकर बेंडेबल और रोलेबल स्मार्टफोन का दबदबा रहा है।
Image Source : FILEOppo Air Glass 3 : ओप्पो ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में Air Glass 3 पेश किया है। यह ग्लास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर पर काम करता है। इस आईवियर में सिसाडा विंग डिजाइन और माइक्रोप्रोजेक्टर दिया गया है।
Image Source : FILEटेक्नो ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 में Dynamic 1 robotic dog पेश किया है। टेक्नो के रोबोटिक डॉग में 15,000mAh की बैटरी मिलती है। यह डॉग AI बेस्ड है, जिसमें D430 कैमरा मिलता है।
Image Source : FILESamsung ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में Galaxy Ring को पेश किया है। कंपनी ने इस इवेंट में इसके अलग-अलग साइज के प्रोटोटाइप को पेश किया है।
Image Source : FILEमोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में टेक्नो ने अपने रोलेबल स्मर्टफोन Tecno Phantom Ultimate पेश किया है। एक बटन दबाते ही फोन की स्क्रीन बड़ी हो जाती है।
Image Source : FILEAI Smartphone : मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में डच टेलीकॉम ने AI स्मार्टफोन शोकेस किया है। इस स्मार्टफोन की खास बात यह है कि इसे बिना किसी ऐप के इस्तेमाल कर सकेंगे।
Image Source : FILESamsung OLED Cling Band : सैमसंग ने इस मेगा टेक इवेंट में अलग तरह का फोल्डेबल स्मार्टफोन शोकेस किया है। सैमसंग के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को आप मोड़कर कलाई पर पहन सकते हैं।
Image Source : FILEमोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में मोटोरोला ने दुनिया का पहला Wrist Phone का कॉन्सेप्ट पेश किया है। इस फोन को U शेप में मोड़ा जा सकता है। साथ ही, इसे आप ब्रेसलेट की तरह पहन सकते हैं।
Image Source : FILEMWC 2024 में लेनोवो ने ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले वाला दुनिया का पहला लैपटॉप पेश किया है। Lenovo ThinkBook Transparent लैपटॉप में 17.3 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। इसमें कोई भी बेजल नहीं दिया गया है।
Image Source : FILENext : Flipkart की नई सेल में धांसू ऑफर, Samsung Galaxy S23 पर हजारों रुपये का डिस्काउंट