

मोबाइल फोन आजकल हमारी जरूरत बन गया है। स्मार्टफोन के आने के बाद से इसकी जरूरत और बढ़ गई है।
Image Source : FILEहम अपनी रोजमर्रा के कई काम मोबाइल फोन पर ही कर लेते हैं। बैंकिंग से लेकर ऑनलाइन पेमेंट आदि के लिए फोन का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है।
Image Source : FILEडेटा प्लान सस्ता होने की वजह से फोन का डेटा हमेशा ऑन रहता है, जिसकी वजह से फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है।
Image Source : FILEइसकी वजह से कई यूजर्स फोन को चार्ज करने के लिए पावरबैंक या मोबाइल चार्जर भी साथ रखते हैं।
Image Source : FILEकई लोगों को नहीं पता कि फोन को ज्यादा चार्ज करना भी हानिकारक हो सकता है।
Image Source : FILEबार-बार फोन को चार्ज में लगाने पर उसकी बैटरी की लाइफ कम होती रहती है और इसका यूजर्स को नुकसान होता है।
Image Source : FILEदरअसल, मोबाइल फोन की बैटरी को फुल चार्ज होने की एक लिमिट होती है, जिसमें फोन की बैटरी को एक नियत समय तक ही बार-बार फुल चार्ज कर सकते हैं।
Image Source : FILEफोन को चार्ज में लगाकर लंबे समय तक छोड़ देने से भी फोन की बैटरी लाइफ पर बुरा असर पड़ता है।
Image Source : FILEइसके अलावा फोन चार्ज में लगाकर उसे यूज करते रहना भी हानिकारक होता है। फोन की बैटरी लाइफ कम होती जाती है।
Image Source : FILENext : Jio के 90 दिन वाले प्लान ने आते ही यूजर्स की कराई मौज, हर किसी को मिलेगा 20GB डेटा एक्स्ट्रा