

Noise ने एक और सस्ता स्मार्टवॉच NoiseFit Vortex Plus लॉन्च किया है। यह स्मार्टवॉच प्रीमियम डिजाइन, ब्लूटूथ कॉलिंग समेत कई हेल्थ फीचर्स को सपोर्ट करती है।
Image Source : NoiseFitनॉइज की इस बजट स्मार्टवॉच में 1.46 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 466x466 पिक्सल है और यह 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
Image Source : NoiseNoiseFit Vortex Plus स्मार्टवॉच IP68 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टवॉच को पहनकर आप नहा सकते हैं और यह खराब नहीं होगा।
Image Source : NoiseNoise के इस प्रीमियम डिजाइन वाली सस्ती स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर मिलता है। इसे अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट करके आप कॉलिंग फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Source : Noiseनॉइज के इस स्मार्टवॉच में 150 से ज्यादा क्लाउड बेस्ड वॉच फेस मिलते हैं। इस वॉच के डायल को आप अपने मुताबिक बदल सकेंगे।
Image Source : Noiseइसके अलावा यह स्मार्टवॉच 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आती है। इसके अलावा यह वॉच मैटलिक बिल्ड और Noise OS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Image Source : Noiseनॉइज की यह स्मार्टवॉच 24*7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्रीद प्रैक्टिस, स्लीप ट्रैकिंग, SpO2 ट्रैकर और स्ट्रेस मैनेजमेंट जैसे कई हेल्थ फीचर्स को सपोर्ट करती है।
Image Source : Noiseकंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच 7 दिनों की बैटरी बैकअप को सपोर्ट करती है यानी इसे एक बार चार्ज करने पर आप 7 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Source : NoiseNoiseFit Vortex Plus की कीमत 1,999 रुपये है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ Amazon से खरीद सकते हैं।
Image Source : NoiseNext : आईफोन लेने का ये मौका मत छोड़िए, 14,000 रुपये सस्ता मिल रहा है iPhone 14