

OnePlus 12R 5G की कीमत में एक बार फिर से बड़ा प्राइस कट किया गया है। वनप्लस का धांसू फोन अब लॉन्च से काफी सस्ते में मिल रहा है।
Image Source : India TVवनप्लस का यह फोन साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ था। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 256GB में आता है।
Image Source : India TVइसके बेस वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 45,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है।
Image Source : India TVई-कॉमर्स वेबसाइट और वनप्लस के आधिकारिक स्टोर पर फोन की कीमत में हजारों रुपये की कटौती की गई है।
Image Source : India TVकंपनी इस फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का बैंक ऑफर दे रही है। इसके बाद इस तगड़े स्मार्टफोन को 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकेंगे।
Image Source : India TVOnePlus का यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन- Cool Blue, Iron Gray और Sunset Dume में आता है।
Image Source : India TVOnePlus 12R 5G में 6.78 इंच का FHD+ प्रो AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है।
Image Source : India TVयह फ्लैगशिप स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 16GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
Image Source : India TVफोन में 50MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया गया है।
Image Source : India TVNext : इन 8 प्वाइंट्स में जानें Realme Buds Air 6 Pro का पूरा रिव्यू, क्या खरीदना होगा फायदेमंद?