

OnePlus Nord CE4 5G को हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस फोन की कीमत में भारी कटौती की है।
Image Source : India TVवनप्लस के इस स्मार्टफोन को 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में Amazon पर लिस्ट किया गया है।
Image Source : India TVइस फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस तरह से इसे 22,999 रुपये में घर ला सकते हैं।
Image Source : India TVइसके अलावा वनप्लस के इस स्मार्टफोन की खरीद पर नो-कॉस्ट EMI का भी ऑफर मिल रहा है। इस ऑफर के साथ फोन को 3,833 रुपये महीने में खरीद पाएंगे।
Image Source : India TVAmazon पर जल्द ही Great Summer Sale शुरू हो रही है। इस सेल से पहले ही ब्रांड इस मिड बजट फोन को सस्ते में बेच रहा है।
Image Source : India TVOnePlus Nord CE4 5G के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.7 इंच के 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है।
Image Source : India TVफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है और यह 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है।
Image Source : India TVवनप्लस का यह मिड बजट फोन 5,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग मिलेगा।
Image Source : India TVइस फोन के बैक में 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा।
Image Source : India TVNext : जबरदस्त ऑफर! सस्ते में मिल रहा Vivo का 6000mAh बैटरी वाला लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन