

Oppo F25 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है। ओप्पो का यह मिड बजट स्मार्टफोन डुअल कलर शिफ्टिंग बैक पैनल के साथ आता है।
Image Source : India TVइस फोन में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, यह HDR10+ सर्टिफाइड है। फोन में IP65 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट फीचर भी दिया गया है।
Image Source : India TVओप्पो का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 8GB RAM दिया गया है, जिसे 16GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं।
Image Source : India TVइसके अलावा इस फोन में 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकेंगे।
Image Source : India TVफोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। ओप्पो का यह फोन Android 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करेगा।
Image Source : India TVOppo F25 Pro के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 64MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा यह फोन 8MP के अल्ट्रा वाइड और 2MP के मैक्रो कैमरा के साथ आता है।
Image Source : India TVसेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओप्पो के इस फोन में 32MP का कैमरा मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर को सपोर्ट करता है।
Image Source : India TVOppo F25 Pro 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है।
Image Source : India TVइस स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर करने पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट HDFC और ICICI बैंक कार्ड पर दिया जा रहा है।
Image Source : India TVNext : कौन है 5G का असली बादशाह? इस ब्रांड ने Apple को भी छोड़ दिया पीछे