

Oppo Reno 11 5G की सेल आज यानी 25 जनवरी से शुरू हो गई है। इस फोन को पिछले दिनों लॉन्च किया गया था।
Image Source : FILEपहली सेल में इस मिड बजट फोन की खरीद पर कई आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं। इस फोन की खरीद पर 6,000 रुपये तक बचाने का मौका है।
Image Source : FILEयह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 31,999 रुपये में आता है।
Image Source : FILEपहली सेल में इस फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट और 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इस तरह से कुल 6,000 रुपये बचाया जा सकता है।
Image Source : FILEOppo Reno 11 5G में 6.74 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
Image Source : FILEओप्पो का यह फोन MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 8GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
Image Source : FILEओप्पो का यह फोन 5,000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। इसमें Android 14 पर बेस्ड ColorOS 14 मिलता है।
Image Source : FILEओप्पो के इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलता है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड और 32MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है।
Image Source : FILEसेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
Image Source : FILENext : Moto G54 5G की कीमत में भारी कटौती, सस्ते में मिल रहा मोटोरोला का 'गुड लुकिंग' फोन