

Paytm ऐप को लेकर यूजर्स के बीच बहुत कंफ्यूजन है। कई यूजर्स को लग रहा है कि 15 मार्च के बाद पेटीएम ऐप काम नहीं करेगा।
Image Source : FILEपिछले महीने RBI द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सेवाएं निरस्त करने के आदेश के बाद से यूजर्स को लग रहा है कि पेटीएम ऐप भी बंद हो जाएगा।
Image Source : FILEपेटीएम ने इसके बाद स्टेटमेंट जारी करके कंफर्म किया था कि पेटीएम ऐप पहले की तरह ही काम करेगा और यूजर्स ऐप के जरिए पेमेंट कर सकेंगे।
Image Source : FILEकेवल पेटीएम पेमेंट्स बैंक काम नहीं करेगा। पेटीएम पेमेंट्स बैंक से लिंक Paytm FasTAG भी 15 मार्च के बाद काम नहीं करेगी।
Image Source : FILEहालांकि, ग्राहक अपने पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते में जमा रकम को किसी अन्य बैंक में 15 मार्च के बाद भी ट्रांसफर कर सकेंगे।
Image Source : FILEयही नहीं, पेटीएम ऐप के जरिए UPI सर्विस भी काम करती रहेगी। यानी यूजर्स 15 मार्च के बाद भी Paytm ऐप से UPI पेमेंट कर पाएंगे।
Image Source : FILEPaytm की UPI सर्विस जारी रखने के लिए पिछले दिनों NPCI ने थर्ड पार्टी ऐप्लीकेशन प्रोवाइडर लाइसेंस मल्टी बैंक मॉडल पर दिया है।
Image Source : FILEपेटीएम को पहले इस स्टैंडअलोन लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं पड़ी थी, क्योंकि पेटीएम अपने पेमेंट्स बैंक के जरिए UPI सर्विस प्रदान कर रहा था।
Image Source : FILEअब पेटीएम भी PhonePe, Google Pay जैसे UPI ऐप्स की तरह TPAP प्रोवाइडर बन गया है।
Image Source : FILENext : रिलायंस जियो का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, इसमें मिलते हैं शानदार ऑफर्स