

Realme GT 6T गेमिंग स्मार्टफोन की पहली सेल आज यानी 28 मई को आयोजित की जा रही है। फोन की पहली सेल में यूजर्स को तगड़े ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
Image Source : FILEरियलमी का यह गेमिंग स्मार्टफोन चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आता है।
Image Source : FILEइस फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य तीन वेरिएंट्स क्रमशः 26,999 रुपये, 29,999 रुपये और 33,999 रुपये में आते हैं।
Image Source : FILE1 जून 2024 तक इस स्मार्टफोन की खरीद पर तगड़े ऑफर्स दिए जा रहे हैं। फोन की खरीद पर 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 2,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा।
Image Source : FILEइस तरह फोन को 6,000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर इस फोन को 1,503 रुपये की शुरुआती EMI पर बेचा जा रहा है।
Image Source : FILEयह फोन 6.78 इंच के 1.5K LTPO 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है।
Image Source : FILEइस फोन में Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन में 12GB LPDDR5x RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
Image Source : FILEफोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 120W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। यह Android 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर काम करता है।
Image Source : FILEफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इस फोन में 50MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा।
Image Source : FILENext : Smartphone यूज करते समय की ये गलती तो आपका फोन बन जाएगा 'आग का गोला'