

Realme Narzo 70 Pro 5G पर से भारत में आखिरकार पर्दा उठ गया है। रियलमी का यह बजट 5G स्मार्टफोन कई तरह के यूनीक फीचर्स के साथ आता है।
Image Source : India TVरियलमी का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है।
Image Source : India TVरियलमी के इस बजट 5G स्मार्टफोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो HDR10+, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
Image Source : India TVफोन में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर, 5000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन Android 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर काम करता है।
Image Source : India TVकंपनी का दावा है कि यह इस सेगमेंट में Sony IMX890 OIS कैमरा के साथ आने वाला पहला फोन है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा।
Image Source : India TVइस स्मार्टफोन में मिलने वाले यूनीक फीचर्स की बात करें तो यह फोन Air Gesture फीचर के साथ आता है, जिसके जरिए फोन के कई फंक्शन बिना टच किए यूज किए जा सकते हैं।
Image Source : India TVइसके अलावा रियलमी का यह फोन Rain Water Smart Touch फीचर को सपोर्ट करता है, जिसकी वजह से गीले हाथों से भी आप फोन चला सकेंगे।
Image Source : India TVरियलमी का यह फोन 8GB RAM के साथ 8GB वर्चुअल RAM एक्सपेंशन फीचर को सपोर्ट करता है। इसकी मदद से फोन की रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Image Source : India TVरियलमी अपने इस फोन की खरीद पर 2,000 रुपये तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। फोन की पहली सेल 19 मार्च 2024 की शाम 6 बजे आयोजित की जाएगी।
Image Source : India TVNext : वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम, ये है डायरेक्ट लिंक