

रेडमी ने Watch 4 स्मार्टवॉच को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टवॉच को पिछले साल नवंबर में चीन में पेश किया गया था।
Image Source : Redmiयह स्मार्टवॉच कई तरह के हेल्थ फीचर्स, स्पोर्ट्स मोड, वॉच फेस आदि के साथ आती है। HyperOS के साथ आने वाली यह शाओमी रेडमी की पहली स्मार्टवॉच है।
Image Source : Redmiइसमें 1.97 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
Image Source : Redmiइस वॉच में एल्युमीनियम फ्रेम दिया गया है, जिसकी वजह से यह देखने में प्रीमियम लगती है।
Image Source : Redmiरेडमी वॉच 4 में 200 वॉच फेस का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें ऑटो ब्राइटनेस के लिए एम्बिएंट लाइट सेंसर लगा है।
Image Source : Redmiहेल्थ फीचर्स की बात करें तो यह स्मार्टवॉच 4 चैनल PPG सेंसर, ब्लड ऑक्सीजन सेंसर और हार्ट रेट सेंसर के साथ आती है।
Image Source : Redmiइसमें स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, वेदर, स्टॉप वॉच, ऐप नोटिफिकेशन, ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Image Source : Redmiइसके अलावा यह 5ATM वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें 20 दिनों का बैटरी बैक-अप मिलता है।
Image Source : RedmiRedmi Watch 4 की कीमत 107 डॉलर यानी लगभग 8,895 रुपये है। इसे जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।
Image Source : RedmiNext : एप्पल ने खत्म की सैमसंग की बादशाहत, 2023 में बेचे 235 मिलियन स्मार्टफोन