

रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी है। जियो ने ग्राहकों की सुविधा के लिए अपने रिचार्ज प्लान्स को कई सारी कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है।
Image Source : फाइल फोटोदेशभर में करीब 49 करोड़ लोग जियो की सर्विस इस्तेमाल करते हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए जियो ने अपने पोर्टफोलियो में सस्ते और महंगे दोनों ही तरह के रिचार्ज प्लान्स शामिल कर रखे हैं।
Image Source : फाइल फोटोअगर आप जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं और एक महीने वाला ऐसा प्लान तलाश रहे हैं जिसमें पूरे 30 दिन की वैलिडिटी मिले तो अब जियो की लिस्ट में आपको इस तरह का प्लान भी मिल जाएगा।
Image Source : फाइल फोटोरिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में 355 रुपये का एक शानदार रिचार्ज प्लान मौजूद है। कंपनी अपने ग्राहकों को इसमें लंबी वैलिडिटी के साथ साथ कई सारे ऑफर्स देती है। यही वजह है कि यह यूजर्स का फेवरेट प्लान बन चुका है।
Image Source : फाइल फोटोजियो के 355 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के बेनिफिट्स के बारे में बात करें तो इसमें आपको 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है जिसमें आप किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं।
Image Source : फाइल फोटोफ्री कॉलिंग के साथ साथ सभी लोकल और एसटीडी नेटवर्क के लिए इसमें हर दिन कंपनी ग्राहकों को 100 फ्री एसएमएस भी देती है।
Image Source : फाइल फोटोजियो के इस पैक में मिलने वाले इंटरनेट डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को कुल 25GB डेटा मिलता है। इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें यूजर्स पर किसी भी तरह का डेली डेटा लिमिट नहीं लगाया गया है।
Image Source : फाइल फोटोडेली डेटा लिमिट न होने की वजह से इसमें आपको इंटरनेट डेटा इस्तेमाल करने की पूरी तरह से फ्रीडम मिल जाती है। आप चाहें तो 25GB डेटा को 30 दिन तक इस्तेमाल करें या फिर पूरे डेटा को एक दिन में ही खत्म कर दें।
Image Source : फाइल फोटोरिलायंस जियो अपने ग्राहकों को 355 रुपये के प्लान में कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी देता है। ओटीटी स्ट्रीमिंग लवर्स के लिए पैक में जियो सिनेमा का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। इसके अलावा ग्राहकों को जियो टीवी और जियो क्लाउड का भी फ्री एक्सेस मिलता है।
Image Source : फाइल फोटोNext : iPhone 14 256GB की कीमत धड़ाम, लॉन्च प्राइस से 25,000 रुपये हुआ सस्ता