

सैमसंग ने अपना प्रीमियम फिटनेस बैंड Galaxy Fit 3 लॉन्च कर दिया है। इस फिटनेस बैंड को कुछ समय पहले Samsung UAE वेबसाइट पर देखा गया था।
Image Source : FILEयह फिटनेस बैंड कल यानी 23 फरवरी से चुनिंदा बाजार में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें Galaxy Fit 2 के मुकाबले कई अपग्रेडेड फीचर्स दिए गए हैं।
Image Source : FILEGalaxy Fit 2 को 2020 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने 4 साल के लंबे इंतजार के बाद इस फिटनेस बैंड को पेश किया है।
Image Source : FILEइसके फीचर्स की बात करें तो यह फिटनेस बैंड 1.6 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें OLED पैनल दिया गया है।
Image Source : FILEसैमसंग के इस फिटनेस बैंड में हेल्थ के लिए हार्ट रेट, स्ट्रेस वेवल, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) मॉनिटरिंग फीचर्स दिए गए हैं।
Image Source : FILEGalaxy Fit 3 में 100 से ज्यादा वॉच फेस मिलेंगे, जिन्हें यूजर्स अपनी सहूलियत के हिासाब से बदल सकेंगे। यही नहीं, यूजर्स इसमें कस्टमाइज्ड वॉच फेस भी लगा सकेंगे।
Image Source : FILEइस फिटनेस बैंड में 100 वर्कआउट मोड्स मिलते हैं। साथ ही, यह स्लीप कोच सपोर्ट के साथ आती है। इसमें फॉल डिटेक्शन और इमरजेंसी SOS फीचर भी मिलेगा।
Image Source : FILEइस फिटनेस बैंड में 16MB RAM के साथ 256MB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फिटनेस बैंड एक सप्ताह की बैटरी बैकअप के साथ आती है।
Image Source : FILEइसके अलावा इस फिटनेस बैंड में IP68 रेटिंग फीचर दिया गया है। साथ ही, यह 5ATM वाटर रेसिस्टेंस फीचर को भी सपोर्ट करता है।
Image Source : FILENext : साइलेंट करने के बाद घर में कहीं गुम गया है आपका फोन? इस आसान ट्रिक से चुटकियों में खोज सकेंगे आप