

अगर, आप भी अपने फोन को चार्ज करने के लिए किसी और ब्रांड का चार्जर इस्तेमाल करते हैं, तो आप बड़ा नुकसान झेल सकते हैं।
Image Source : FILEइस समय आने वाले लगभग सभी स्मार्टफोन USB Type C चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। ऐसे में यूजर्स किसी अन्य ब्रांड के चार्जर से अपना फोन चार्ज कर लेते हैं।
Image Source : FILEकई बार यूजर्स अपने फोन के ओरिजिनल चार्जर की जगह किसी अन्य चार्जर से फोन चार्ज करते हैं, लेकिन इसकी वजह से फोन खराब भी हो सकता है।
Image Source : FILEज्यादातर ब्रांड इन दिनों अपने फोन के साथ फास्ट चार्जर देते हैं, जिसकी वजह से फोन फटाफट चार्ज हो जाते हैं।
Image Source : FILEहर ब्रांड की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी अलग-अलग हैं। जैसे कि Realme, Oppo और OnePlus SuperVOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं।
Image Source : FILERedmi, Xiaomi और Poco के लिए HyperCharge फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है।
Image Source : FILEवहीं, Vivo और iQOO के फोन Flash Charging टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं। ऐसे ही अन्य ब्रांड के लिए अलग तरह की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलेगी।
Image Source : FILEकिसी भी ब्रांड के चार्जर से दूसरे ब्रांड के फोन को चार्ज करने पर वोल्टेज और एम्पीयर में बदलाव हो सकता है, जिसकी वजह से फोन में शॉट सर्किट भी हो सकता है।
Image Source : FILEइसलिए, अपना फोन किसी भी अन्य ब्रांड के चार्जर से चार्ज करने से पहले उसका आउटपुट वॉल्टेज चेक करें। अगर, यह आपके ओरिजिनल चार्जर से मैच करता है तो ही आप अपना फोन चार्ज करें।
Image Source : FILENext : फ्लिपकार्ट iPhone 13 पर दे रहा है तगड़ा डिस्काउंट, कीमत देखकर खरीद लेंगे तुरंत