

Vivo T3 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। वीवो का यह बजट स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T2 का अपग्रेड वर्जन है।
Image Source : India TV/Harshitइस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है।
Image Source : India TV/HarshitVivo T3 5G के शुरुआती वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। कंपनी इस फोन की खरीद पर 2,000 रुपयेका इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
Image Source : India TV/Harshitइस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
Image Source : India TV/Harshitवीवो का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर पर काम करता है। वीवो ने इस प्रोसेसर का इस्तेमाल पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T2 Pro में किया है।
Image Source : India TV/Harshitइस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ USB Type C 44W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
Image Source : India TV/HarshitVivo T3 5G में 8GB RAM के साथ 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन की रैम को 8GB और एक्सपेंड किया जा सकता है।
Image Source : India TV/Harshitफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा।
Image Source : India TV/Harshitसेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो के इस फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है।
Image Source : India TV/HarshitNext : लॉन्च से पहले पता चल गई OnePlus Nord CE 4 की कीमत, मिलेंगे तगड़े फीचर्स