

Vivo Y200 5G सीरीज में वीवो जल्द एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी है।
Image Source : FILEवीवो का यह स्मार्टफोन Vivo Y200e 5G के नाम से भारत में लॉन्च होगा। इसे 22 फरवरी को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।
Image Source : FILEइसके अलावा वीवो ने इस फोन के लिए एक डेडिकेटेड प्रोडक्ट पेज भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दी है।
Image Source : FILEVivo Y200e का डिजाइन काफी हद तक Vivo V27 सीरीज की तरह है। इस फोन में कई तगड़े फीचर्स मिल सकते हैं।
Image Source : FILEवीवो का यह फोन दो कलर ऑप्शन - ऑरेंज और ब्लू में लॉन्च होगा। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसे कंफर्म किया है।
Image Source : FILEइस स्मार्टफोन को लोअर मिड बजट रेंज में पेश किया जाएगा। फोन के बैक में वीगन लेदर फिनिश और टेक्सचर फिनिश वाला बैक पैनल मिलेगा।
Image Source : FILEयह फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसके साथ 8GB RAM तक का सपोर्ट मिल सकता है।
Image Source : FILEवीवो का यह फोन 5000mAh की बैटरी और 44W USB Type C चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करेगा। फोन में Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
Image Source : FILEइस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा मिल सकता है।
Image Source : FILENext : Amazon का बड़ा झटका! Prime यूजर्स को अब कराना होगा महंगा रिचार्ज प्लान