

मोबाइल फोन आजकल हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। हमारे दिन की शुरुआत से लेकर रात के सोने तक हम अपने फोन का इस्तेमाल करते हैं।
Image Source : FILEहमारे जिंदगी का अहम हिस्सा होने के साथ-साथ मोबाइल फोन हमारे लिए अभिशाप भी साबित हो सकता है।
Image Source : FILEहम अपने बैंक अकाउंट से लेकर, अपने सोशल मीडिया अकाउंट समेत निजी जानकारियां अपने मोबाइल फोन में रखते हैं, जो हमारे लिए टेंशन बढ़ाने वाला है।
Image Source : FILEअगर, आपका मोबाइल फोन साइबर अपराधी हैक कर ले, तो आपकी निजी जानकारियों का दुरुपयोग कर सकता है। साथ ही, आपकी कमाई भी चंद सेकेंड में खाली कर सकता है।
Image Source : FILEiPhone हो या Android स्मार्टफोन, साइबर अपराधियों के लिए इन्हें हैक करना बेहद आसान है। हाई लेवल सिक्योरिटी होने के बावजूद इन्हें हैक कर सकते हैं।
Image Source : FILEहालांकि, अभी भी ऐसे मोबाइल फोन मौजूद हैं, जिन्हें हैक करना साइबर अपराधियों के लिए नामुमकिन है।
Image Source : FILEआपने भी कभी न कभी ये मोबाइल फोन जरूर इस्तेमाल किए होंगे। जी हां, आप सही सोच रहे हैं, की-पैड वाले मोबाइल फोन को हैक करना बेहद मुश्किल है।
Image Source : FILEकीपैड वाले फीचर फोन में अगर इंटरनेट एक्सेस नहीं है, तो इसे हैक करना लगभग नामुमकिन हो जाता है।
Image Source : FILEसाइबर अपराधी चाहकर भी इन मोबाइल फोन को हैक नहीं कर पाते हैं। इसलिए सीक्रेट कम्युनिकेशन के लिए कीपैड वाले फीचर फोन का ही इस्तेमाल किया जाता है।
Image Source : FILENext : CMF Buds Review: 7 पॉइंट्स में समझें, नथिंग के इस प्रीमियम दिखने वाले ईयरबड्स को खरीदें या नहीं?