

अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले एक शख्स की कार बर्फ में एक हफ्ते के लिए फंस गई।
Image Source : Facebook81 साल के जैरी जौरेट अपने पहाड़ी घर से निकलकर नेवादा के गार्डनरविले में अपने परिवार के पास लौट रहे थे।
Image Source : Facebookयात्रा के दौरान जैरी गलत रास्ते पर चले गए और उनकी कार बर्फीले तूफान में फंस गई।
Image Source : Facebookजैरी ने तो पहले सोचा कि वह बर्फ से निकल जाएंगे। लेकिन वह नहीं निकल सके और तो और उनकी कार पूरी तरह से बर्स से ढंक गई।
Image Source : Facebookजैरी के पास खुद को गर्म करने के लिए एक तौलिए के अलावा कुछ भी नहीं था। खून जमा देने वाली ठंड में भी वे हफ्तेभर उसी कार में रहें।
Image Source : Facebookजैरी के पास खाने के लिए कुछ नहीं था इसलिए वह कार में ही रखे कैंडी और क्रोइसैन्ट को खाकर खुद को जिंदा रखा।
Image Source : Facebookजैरी के लापता होने के बाद इन्यो काउंटी शेरिफ कार्यालय को 6 दिन बाद इसकी सूचना मिली। जैरी की तलाश शुरु की गई और उन्हें ढूंढ निकाला गया।
Image Source : Facebookजैरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर इस बात से हैरान थे कि इतनी उम्र होने के बावजूद उनमें हाइपोथर्मिया के कोई लक्षण नहीं दिखे।
Image Source : FacebookNext : ये है दुनिया के सबसे गरीब देशों की लिस्ट