टेलीफोन में हमेशा घुमावदार तार ही क्यों होते हैं? कभी सोचा है?

टेलीफोन में हमेशा घुमावदार तार ही क्यों होते हैं? कभी सोचा है?

Image Source : Pexels

टेलीफोन एक ऐसा गैजेट है जिसका आज के समय में कम यूज होता है मगर एक समय बातचीत के लिए वही इस्तेमाल होता है।

Image Source : Pexels

आपने भी कभी न कभी टेलीफोन का यूज किया ही होगा और अगर नहीं किया है तो फिर किसी फिल्म में तो जरूर ही देखा होगा।

Image Source : Pexels

आपने अगर कभी नोटिस किया होगा तो आपको पता होगा कि टेलीफोन के तार कभी सीधे नहीं होते हैं। वो तार घुमावदार ही होते हैं।

Image Source : Pexels

मगर क्या आपने कभी खुद से या किसी और से यह सवाल पूछा है कि ऐसा क्यों होता है? टेलीफोन में सीधे तार भी तो हो सकते थे।

Image Source : Pexels

कोई बात नहीं, अगर आज ही आपके दिमाग में यह सवाल उठा है तो आज इसका जवाब भी मिल जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि टेलीफोन में घुमावदार तार ही क्यों होते हैं।

Image Source : Pexels

टेलीफोन में लगने वाले कॉइल्ड शेप के तार डिजाइन खराब होने का खतरा कम करने के साथ ही अंदर की वायरिंग को भी सुरक्षित रखने में मदद करता है।

Image Source : Pexels

यह ऐसे जगहों पर बहुत जरूरी होता जहां इसका सबसे ज्यादा यूज होता है जैसे कॉल सेंटर, रिसेप्शन डेस्क या जहां दिन भर बार-बार हैंडसेट को उठाना और रखना पड़ता है यानी लगातार कॉल आते हैं।

Image Source : Pexels

कॉइल्ड कॉर्ड यूज होने के बाद अपने पहले की स्थिति में आ जाते हैं तो यह कहीं फंसते नहीं हैं या फिर जमीन पर घिसटने से बचते हैं जिससे दोनों सिरों पर दबाव कम होता है और जल्दी खराब नहीं होता है।

Image Source : Pexels

इसके अलावा टेलीफोन के यूज को आरामदायक बनाने के लिए भी ऐसे तार लगाए जाते हैं। अगर फोन में सीधे तार होते तो यूज करते समय यूजर को एक ही जगह खड़ा रहना पड़ता या फिर बातचीत के दौरान तार को रास्ते से हटाना मुश्किल होता।

Image Source : Pexels

नोट: आपको दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर है और इंडिया टीवी उनकी पुष्टि नहीं करता है।

Image Source : Pexels

Next : भारत की सड़कों पर खूब बिकता है अज़रबैजान का राष्ट्रीय फल, नाम सुन चौंक जाएंगे