

सोशल मीडिया समेत तमाम प्लेटफॉर्म्स पर आपने रेलवे और एयरलाइन के कई नियम पढ़े होंगे। मगर आज हम आपको एक बेहद अनोखे नियम से रूबरू कराने जा रहे हैं।
Image Source : Freepikअपने जीवनकाल में कई लोग फ्लाइट का हवाई सफर बहुत जल्द ही कर लेते थे। हालांकि, कुछ लोग लंबे समय तक हवाई सेवा का लुत्फ उठाने से वंचित रह जाते थे।
Image Source : Freepikमगर अब ऐसा नहीं है बल्कि समय बचाने के लिए हर कोई हवाई सफर का खर्च वहन कर सकता है।
Image Source : Freepikआज हम आपको बताएंगे कि, फ्लाइट में कितनी शराब पी सकते हैं ? इस सवाल का जवाब जानना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है ताकि आपको शर्मिंदा न होना पड़े।
Image Source : Freepiktravelandleisureasia की रिपोर्ट के मुताबिक, आप विमान में शराब नहीं पी सकते भले ही आपने उसे ड्यूटी-फ्री से खरीदा हो।
Image Source : Freepikनियम के मुताबिक, विमान में आप केवल वही शराब पी सकते हैं जो फ्लाइट क्रू देता है।
Image Source : Freepikकई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि, 4 घंटे की फ्लाइट में यात्रियों को दो PEG मिलते हैं और लंबी यात्रा में दूसरे ग्लास के 3 घंटे बाद तीसरा ग्लास मिलता है।
Image Source : Freepikगौरतलब है कि, इन नियमों को तय करने का अधिकार एयरलाइंस का होता है और हर एक के अलग नियम हैं। इसलिए जिस एयरलाइन से आप सफर करें उसकी नीतियों को अवश्य जान लें।
Image Source : Freepikडिस्क्लेमर: यहां बताए गए सभी तथ्य रिपोर्ट्स पर आधारित हैं, इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
Image Source : FreepikNext : बब्बूगोशा फल को संस्कृत में क्या कहते हैं, नाम ऐसा जिसे सुनकर चौंक जाएंगे