

सोशल मीडिया पर इस समय एक नाम काफी ट्रेंड कर रहा है 'Montha.' इसका क्या मतलब है और क्यों ट्रेंड कर रहा ? हम आपको दोनों सवालों के जवाब देते हैं।
Image Source : Freepikदरअसल, मोंथा एक साइक्लोन है जिसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आंध्र तट की ओर बढ़ रहा है और 28 अक्टूबर को काकीनाडा के पास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच तट से टकराने की संभावना है।
Image Source : Freepikआईएमडी ने आंध्र प्रदेश के 26 में से 23 जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसीलिए ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
Image Source : Freepikयदि आपको नहीं पता है तो आज हम आपको बता देते हैं कि साइक्लोन मोंथा का नाम कैसे पड़ा और इस शब्द का क्या मतलब है ?
Image Source : Freepikबता दें कि, थाई भाषा में 'मोंथा' का अर्थ सुगंधित फूल या सुंदर फूल होता है। मोंथा नाम का सुझाव थाईलैंड ने दिया था, जो उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवातों के नामकरण में योगदान देने वाले 13 सदस्य देशों में से एक है।
Image Source : Freepikमोंथा साइक्लोन की तरह ही और भी कई साइक्लोन हैं जिनके पूर्व में अनोखे नाम रखे जा चुके हैं।
Image Source : Pexelsउत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवातों का नामकरण क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्र (आरएसएमसी), नई दिल्ली द्वारा किया जाता है।
Image Source : Freepikनिर्धारित क्षेत्र का प्रत्येक देश 13 नामों की एक सूची प्रस्तुत करता है। कुल मिलाकर, ये नाम 169 नामों का समूह बनाते हैं। जब कोई नया चक्रवात आता है, तो IMD सूची में से अगला नाम चुनता है।
Image Source : Freepikडिस्क्लेमर: ये तथ्य वायरल दावों पर आधारित है, इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
Image Source : PexelsNext : अज़रबैजान में कितने प्रतिशत हिन्दू रहते हैं, सुनकर यकीन नहीं होगा