

भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है और इसके नाम कई कीर्तिमान भी स्थापित हो चुके हैं।
Image Source : Pexelsभारतीय रेलवे और अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से जुड़े कई तथ्यों के बारे में आपने खूब सुना होगा।
Image Source : Pexelsआज हम आपको भारत के उस सबसे अनोखे और इकलौते रेलवे स्टेशन के बारे में बताएंगे जहां से देश के कोने-कोने के लिए ट्रेन आसानी से मिल जाती है।
Image Source : Pexelsक्या आपको पता है कि, भारत का ऐसा अनोखा रेलवे स्टेशन कहां पर मौजूद है ? यदि आप नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इस बारे में बता ही देते हैं।
Image Source : Pexelsदरअसल, भारत का ये रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश में है। इसकी खासियत है कि, यहां से आप देश के उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम, सभी दिशाओं में जाने के लिए ट्रेनें पकड़ सकते हैं।
Image Source : Pexelsअब आपको ये भी बता देते हैं कि, यह भारत के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है, जहाँ लगभग 197 ट्रेनें रोजाना रुकती हैं।
Image Source : Pexelsभारत के इस खास रेलवे स्टेशन की एक और विशेषता है- यह दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-चेन्नई लाइनों पर एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, जो यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए सीधी ट्रेनें उपलब्ध कराता है।
Image Source : Pexelsयह स्टेशन भगवान कृष्ण के जन्मस्थान के पास स्थित है, जिससे यहाँ तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ रहती है।
Image Source : Pexelsअगर आप अब भी नहीं समझ पाए तो बता दें कि, ये रेलवे स्टेशन और कोई नहीं बल्कि, मथुरा जंक्शन है।
Image Source : indiarailinfo.comNext : दवा की टैबलेट के बीच लकीर क्यों बनी होती है, जान लीजिए नहीं तो पछताएंगे