

अपने घर, मोहल्ले या गांव में आपने पुराने कुओं को देखा होगा जहां कभी पानी भरने के लिए लाइन लगी रहती थी।
Image Source : Freepikआज ऐसे लगभग पुराने कुएं या तो सूख चुके हैं या हटाए जा चुके हैं।
Image Source : Freepikमगर, अपने परिवेश में आपने सूखे हुए कुओं को देखकर कभी उसके आकार पर गौर किया है ?
Image Source : Freepikआमतौर पर कुएं हमेशा गोल ही दिखते हैं, आज हम आपको बताएंगे कि आखिर ऐसा क्यों है ?
Image Source : Freepikदरअसल, गोल आकार की वजह से कुएं की दीवारों पर दबाव समान रूप से वितरित होता है, जिससे यह अधिक मजबूत और स्थिर होता है।
Image Source : Freepikदूसरी वजह है- गोल आकार का कुआं खुदाई और निर्माण के दौरान अधिक स्थिर रहता है, जिससे निर्माण प्रक्रिया आसान होती है।
Image Source : Freepikएक और वजह है कि, गोल आकार के कुएं के लिए कम निर्माण सामग्री की आवश्यकता होती है, जिससे यह अधिक किफायती होता है।
Image Source : Freepikऐसा माना जाता है कि, गोल आकार के कुएं में पानी का वितरण समान होता है, जिससे पानी का स्तर स्थिर रहता है। यही नहीं, गोल कुएं में कोने नहीं होते, जिससे दुर्घटना की संभावना कम होती है।
Image Source : Freepikडिस्क्लेमर: ये सभी दावे और फैक्ट लोगों की मान्यताओं और वायरल रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
Image Source : FreepikNext : दिल्ली के कनॉट प्लेस में कितने सफेद खंभे हैं, जवाब सुनकर दिमाग सुन्न हो जाएगा