

दुनिया में एक जगह ऐसी है, जहां के लोगों को सड़क पर चलते और काम करते-करते अचानक नींद आ जाती है। ऐसे में वह लोग बीच रास्ते में ही सो जाते हैं। इसकी एक खास वजह है।
Image Source : Fileदुनिया में एक खास गांव के लोगों को यह समस्या है, जो रास्ते में चलते-फिरते और बात करते हुए अचानक सो जाते हैं। इससे बड़ी समस्या पैदा हो जाती है।
Image Source : Fileदुनिया का यह अनोखा गांव उत्तरी कजाकिस्तान में है। गांव का नाम और उनकी समस्याओं को सुनकर हर कोई हैरान है।
Image Source : Fileअचानक चलते-फिरते लोगों के कहीं भी लेटकर सो जाने से वैज्ञानिक भी हैरान हैं। उन्होंने इस पर गहनता से किए शोध के बाद एक अजब निष्कर्ष निकाला है।
Image Source : Fileकजाकिस्तान के डिप्टी पीएम बर्डीबेक सपरबायेव ने कहा कि अब रहस्य आखिरकार सुलझ गया है और इसका कारण वास्तव में यूरेनियम खदानें हैं।
Image Source : Fileउत्तरी कजाकिस्तान में स्थित इस गांव का नाम कलाची है। शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि यह हवा में कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोकार्बन के ऊंचे स्तर के कारण हुआ था। सपरबायेव ने कहा, "यूरेनियम खदानें किसी समय बंद कर दी गई थीं, और कभी-कभी वहां कार्बन मोनोऑक्साइड की सांद्रता हो जाती है।" "हवा में ऑक्सीजन तदनुसार कम हो गई है, जो इन गांवों में नींद की बीमारी का असली कारण है।"
Image Source : FileNext : ये है दुनिया की सबसे चौड़ी सड़क, सुनकर नहीं होगा कानों को भरोसा