

एक नन्हीं-सी मकड़ी हजारों मील का सफर तय करके अफ्रीका से ब्रिटेन के एडिनबर्ग शहर पहुंच गई। जब लोगों ने इसे एडिनबर्ग में देखा तो वे हैरान रह गए।
Image Source : Pixabayयह मकड़ी अफ्रीकन हंट्समैन स्पाइडर प्रजाति की है जो दुनिया की सबसे तेज और बड़ी मकड़ियां होती हैं। इनके पैरों का फैलाव 25 से 30 CM तक हो सकता है।
Image Source : Pexelsमकड़ी को इस लंबे सफर में कोई नुकसान नहीं पहुंचा। उसे रेस्क्यू कर लिया गया है और उसके लिए एक नया ठिकाना भी मिल गया है।
Image Source : Scottish SPCAयह मकड़ी एक यात्री के सूटकेस से चिपक गई थी और उसी के साथ एडिनबर्ग तक आ गई। बाद में यात्री ने मकड़ी को एक प्लास्टिक बॉक्स में पकड़ लिया था।
Image Source : Pexelsइस मकड़ी की लंबाई 10 सेमी थी। बता दें कि हंट्समैन स्पाइडर ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और एशिया के गर्म इलाकों में पाई जाती है।
Image Source : Scottish SPCAये मकड़ियां जहरीली भी होती हैं, हालांकि अच्छी बात यह है कि ये किसी को जल्दी काटती नहीं हैं और इंसानों के लिए खतरनाक नहीं मानी जाती हैं।
Image Source : PexelsNext : Niagara Water Fall: दुनिया का सबसे खूबसूरत झरना, देखें खूबसूरती और जानें इसके बारे में