

एक स्कूल की डोरमेट्री में 21 मई को लगी आग में जलने से 19 बच्चों की मौत हो गई। मरने वालों में 18 लड़कियां और एक लड़का शामिल है।
Image Source : APअब पता चला है कि यह आग स्कूल की ही एक लड़की ने लगाई थी, जिसका मोबाइल फोन टीचर ने छीन लिया था।
Image Source : APलड़की का बड़ी उम्र के एक व्यक्ति के साथ अफेयर के बारे में पता चलने पर फोन ले लिया गया था, जिससे वह काफी गुस्से में थी।
Image Source : APइसी गुस्से के चलते 14 साल की इस लड़की ने मादिया सेकंडरी स्कूल की डोरमेट्री को आग के हवाले कर दिया और 19 बच्चों की जिंदगी छीन ली।
Image Source : APगुयाना के मादिया शहर में हुई इस घटना में लड़की भी जल गई है और उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से छूटने के बाद उसे हिरासत में लिया जाएगा।
Image Source : APNext : ये हैं दुनिया के सबसे लग्जरी मेट्रो स्टेशन, दिखते हैं टूरिस्ट स्पॉट की तरह