

सिटारम नदी को दुनिया की सबसे गंदी नदी माना जाता है, जो इंडोनेशिया में स्थित है। यह 300 किलोमीटर लंबी है।
Image Source : freepikसिटारम नदी अपने अत्यधिक प्रदूषण के कारण "दुनिया की सबसे गंदी नदी" कहलाती है।
Image Source : freepikसिटारम नदी प्लास्टिक, रसायनों और औद्योगिक कचरे से इतनी ज्यादा दूषित हो चुकी है कि इसका पानी जहरीला हो गया है।
Image Source : freepikसिटारम नदी के किनारे 2,000 से अधिक फैक्ट्रियां हैं जहां से भारी मात्रा में रसायन और विषैले पदार्थ इस नदी जाते हैं।
Image Source : freepikस्थानीय निवासी इस नदी में प्लास्टिक की बोतलें, पॉलिथीन और अन्य घरेलू कचरा फेंकते हैं, जिससे यह पूरी तरह से गंदगी से भर चुकी है।
Image Source : freepikइस नदी में सीवेज और नालों का पानी बिना किसी ट्रीटमेंट के छोड़ा जाता है, जिससे इसमें बैक्टीरिया और जहरीले तत्वों की मात्रा बहुत बढ़ गई है।
Image Source : freepikनदी के पानी में लेड, पारा और अन्य जहरीले तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर, त्वचा रोग, सांस की बीमारियां और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
Image Source : freepikपानी में ऑक्सीजन की कमी और जहरीले तत्वों के कारण इस नदी में रहने वाले मछलियां, कछुए और अन्य जलीय जीव मर चुके हैं।
Image Source : freepikहालात यह हैं कि इस नदी के प्रदूषित पानी से सिंचाई करने पर मिट्टी भी जहरीली हो रही है, जिससे कृषि उत्पादन प्रभावित हो रहा है।
Image Source : freepikइंडोनेशिया की सरकार और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने सिटारम नदी को साफ करने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं लेकिन अभी लंबा सफर तय करना है।
Image Source : freepikNext : जानें किस देश में है दुनिया की सबसे लंबी सड़क