क्या आप दुनिया की सबसे खतरनाक सड़क के बारे में जानते हैं? चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

क्या आप दुनिया की सबसे खतरनाक सड़क के बारे में जानते हैं? चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

Image Source : freepik

"नॉर्थ युंगास रोड" (North Yungas Road), जिसे "डेथ रोड" (Death Road) भी कहा जाता है, सबसे खतरनाक मानी जाती है।

Image Source : freepik

यह सड़क दक्षिण अमेरिकी देश बोलिविया में स्थित है और इसे दुनिया की सबसे घातक सड़क कहा जाता है।

Image Source : freepik

नॉर्थ युंगास रोड बोलिविया की राजधानी ला पाज (La Paz) से कोरॉइको (Coroico) तक जाती है। इस सड़क की कुल लंबाई लगभग 64 किलोमीटर है।

Image Source : freepik

यह सड़क एंडीज पर्वत श्रृंखला के बीच स्थित है और बेहद संकरी, ऊबड़-खाबड़ और खतरनाक है।

Image Source : freepik

नॉर्थ युंगास रोड पहाड़ों के किनारे बनी हुई है और इसके एक तरफ 3,600 फीट (लगभग 1,100 मीटर) गहरी खाई है।

Image Source : freepik

बारिश के कारण सड़क बेहद फिसलन भरी हो जाती है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

Image Source : freepik

कोहरा और धुंध की वजह से दृश्यता कम हो जाती है, जिससे ड्राइवरों को रास्ता देखने में दिक्कत होती है।

Image Source : freepik

भूस्खलन और चट्टानों के गिरने की घटनाएं आम हैं, जो इस सड़क को और ज्यादा खतरनाक बना देती हैं।

Image Source : freepik

इस सड़क को 1930 के दशक में बनाया गया था और तब से यह कई जानलेवा हादसों की गवाह रही है।

Image Source : freepik

1990 के दशक तक हर साल 200 से 300 लोग इस सड़क पर अपनी जान गंवाते थे। इसी कारण इसे "डेथ रोड" (मौत की सड़क) नाम दिया गया।

Image Source : freepik

1983 में एक यात्री बस इस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। यह इस सड़क का सबसे भयंकर हादसा माना जाता है।

Image Source : freepik

Next : यहां मुर्दों के बीच वक्त बिताने आते हैं लोग, यकीन ना हो तो खुद देख लीजिए