दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की लिस्ट में सिंगापुर ने टॉप किया है। सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया का सबसे मजबूत पासपोर्ट है।

दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की लिस्ट में सिंगापुर ने टॉप किया है। सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया का सबसे मजबूत पासपोर्ट है।

Image Source : freepik

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 में सिंगापुर नंबर वन रहा है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स दुनिया के पासपोर्ट को वीजा फ्री एंट्री के पैमाने पर मापकर उनकी रैंकिंग तय करता है।

Image Source : freepik

सिंगापुर के नागरिक दुनिया के 227 डेस्टिनेशन में से 195 डेस्टिनेशन्स पर वीजा फ्री यानी बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं।

Image Source : freepik

सिंगापुर के बाद शक्तिशाली पासपोर्ट की लिस्ट में दूसरे स्थान पर 192 वीजा फ्री ट्रैवल डेस्टिनेशन्स के साथ फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और स्पेन हैं।

Image Source : freepik

तीसरे स्थान पर 191 वीजा फ्री ट्रैवल डेस्टिनेशन्स के साथ ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लग्जमबर्ग, नीदरलैंड्स, दक्षिण कोरिया और स्वीडन हैं।

Image Source : freepik

लिस्ट में चौथे स्थान पर 190 वीजा फ्री डेस्टिनेशन्स के साथ बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विटजरलैंड और ब्रिटेन हैं।

Image Source : freepik

पांचवें स्थान पर 189 वीजा फ्री ट्रैवल डेस्टिनेशन के साथ ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल हैं।

Image Source : freepik

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत 82वें स्थान पर है। भारत के नागरिक 58 विदेशी डेस्टिनेशन्स पर वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं।

Image Source : freepik

भारत ने साल 2023 में हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में 84वां स्थान हासिल किया था और इस बार दो स्थान की छलांग लगाई है।

Image Source : freepik

Next : गृहयुद्ध, गरीबी और बगावत की आग, क्यों झुलस रहा सीरिया