

आज हम आपको उस राजा के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिर्फ 5 साल की उम्र में ही सिंहासन पर जाकर बैठ गया था और फिर अगले 72 साल तक राज किया।
Image Source : Fileहम बात कर रहे हैं फ्रांस के राजा रहे लुई चौदहवें की, जिसके नाम दुनिया में सबसे लंबे समय तक शासन करने का रिकॉर्ड दर्ज है।
Image Source : Fileलुई चौदहवां भले ही बेहद कम उम्र में राजा बन गया था, लेकिन सियासी चालों में वह गुजरते वक्त के साथ माहिर होता चला गया।
Image Source : Fileलुई चौदहवें का जन्म 5 सितंबर 1638 को हुआ था, और वह 5 साल का भी नहीं था जब 14 मई 1643 को उसे राजगद्दी सौंपी गई।
Image Source : Fileराजगद्दी पर बैठने के बाद उसने कुल मिलाकर 72 साल 110 दिनों तक शासन किया और एक राजा के रूप में ही इस दुनिया से विदा ली।
Image Source : Fileवह फ्रांस के इतिहास में सबसे ताकतवर राजाओं में से एक था और उसके समय में सत्ता की बागडोर सिर्फ और सिर्फ उसी के हाथों में थी।
Image Source : Fileलुई चौदहवें के शासनकाल में फ्रांस यूरोपी की एक बड़ी ताकत बना और कई लड़ाइयों में दुश्मनों को शिकस्त दी।
Image Source : Fileइतिहासकारों के मुताबिक, लुई चौदहवां के समय में फ्रांस या तो किसी देश से जंग कर रहा होता, या शांति के समय जंग के लिए संसाधन जुटा रहा होता।
Image Source : Fileजंग के लेकर लुई चौदहवें की सनक का नतीजा यह रहा कि जब उसके उत्तराधिकारी लुई पंद्रहवें को फ्रांस का सम्राट बनाया गया तो देश की हालत खस्ता हो चुकी थी।
Image Source : Fileलेकिन कुछ भी हो, दुनिया से जाने से पहले वह इतने लंबे समय तक अपने देश पर शासन कर चुका था कि उसका रिकॉर्ड आज तक नहीं टूटा है।
Image Source : FileNext : दुनिया के सबसे बड़े महासागर की वो बातें, जो कर देंगी हैरान