

भारत से पंगा लेकर मालदीव बुरी तरह फंस गया है। पहले भारत से रार ठनी और अब पर्यटकों की संख्या घटते ही घुटने पर आ गया है।
Image Source : Fileमालदीव पर्यटन निकाय ने EaseMyTrip से अपील करते कहा कि "भारतीय भाइयों, बहनों" से माफी मांगी। MATATO ने भारतीय पर्यटकों को "मालदीव के पर्यटन क्षेत्र की सफलता में एक अपरिहार्य शक्ति बताया, जो गेस्ट हाउसों और छोटे से मध्यम आकार के उद्यमों को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करते हैं।
Image Source : Fileपिछले हफ्ते प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में मालदीव के तीन मंत्रियों की टिप्पणियों के बाद विवाद हो गया है। इस बीच तमाम भारतीय पर्यटकों ने मालदीव की बुकिंग रद कर दी है। इससे घबराकर मालदीव के एक प्रमुख पर्यटन निकाय ने भारत स्थित ट्रैवल एग्रीगेटर EaseMyTrip से अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से उड़ान बुकिंग फिर से खोलने का आह्वान किया है।
Image Source : Fileमालदीव एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटर्स यानि MATATO ने मंगलवार को EaseMyTrip से "अफसोसजनक" टिप्पणियों पर ध्यान न देने का आह्वान किया और कहा कि वे (मंत्री) "सामान्य रूप से मालदीव के लोगों की भावनाओं को प्रतिबिंबित नहीं करते"।
Image Source : FileEaseMyTrip के सीईओ निशांत पिट्टी को संबोधित बयान में मालदीव की अर्थव्यवस्था के लिए भारतीय पर्यटकों के महत्व को रेखांकित किया गया है। कोविड के बाद मालदीव में विदेशी आगमन में भारतीय शीर्ष पर हैं।
Image Source : Fileमालदीव की पर्यटक इकाई ने कहा कि हम अपने भारतीय समकक्षों को... प्रिय भाइयों और बहनों के रूप में मानते हैं।"
Image Source : FileMATATO पर्यटन विभाग ने कहा कि मालदीव और भारत के बीच संबंधों को परिभाषित करने वाली स्थायी दोस्ती और साझेदारी के लिए अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए, हम चाहते हैं कि आप जानें कि हमारे देशों को जोड़ने वाले बंधन राजनीति से परे हैं।
Image Source : FileMATATO ने भारत से कहा कि पर्यटन मालदीव की जीवनधारा है, जो हमारे सकल घरेलू उत्पाद में दो-तिहाई से अधिक का योगदान देता है और इस क्षेत्र में काम करने वाले लगभग 44,000 मालदीववासियों को आजीविका प्रदान करता है।
Image Source : Fileमालदीव ने कहा कि पर्यटन पर संभावित प्रतिकूल प्रभाव हमारी अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर डालने की क्षमता रखता है।" इसलिए भारतीयों से अपील है कि वह ऐसा नहीं करें।
Image Source : FileMATATO ने कहा कि भारतीय पर्यटक "मालदीव के पर्यटन क्षेत्र की सफलता में एक अपरिहार्य शक्ति हैं, जिनकी वजह से हमारे गेस्ट हाउस चलते हैं और छोटे व मध्यम आकार के उद्यमों मदद मिलती है।
Image Source : FileNext : कोई नाचती हुई, कोई बनी है उलटी, कभी देखी हैं ऐसी अजीबोगरीब इमारतें?