

दोहा के हमद इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने 12 बार के विजेता सिंगापुर को स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड्स 2024 से बाहर कर दिया। हमद को दुनिया का बेस्ट एयरपोर्ट चुना गया है। सिंगापुर का चांगी इस बार पीछे रह गया।
Image Source : Fileयह सिंगापुर का चांगी एयरपोर्ट है, जो इस बार दूसरे स्थान पर खिसक गया है। लगातार 12 वर्ष तक यह पहले स्थान पर काबिज था।
Image Source : Fileदक्षिण कोरिया के सियोल इंचियोन को दुनिया का तीसरा बेस्ट एयरपोर्ट का खिताब मिला है।
Image Source : Fileजापान की राजधानी टोकिया में बना हनेडा एयरपोर्ट को इस सूची में चौथा स्थान मिला है।
Image Source : Fileजापान के ही नारिता एयरपोर्ट को दुनिया का 5वां सबसे बेहतरीन एयरपोर्ट के तौर पर चुना गया है। इस प्रकार जापान के 2 हवाई अड्डों को इस सूची में जगह मिली है।
Image Source : Fileफ्रांस की राजधानी पेरिस में बना पेरिस सीडीजी एयरपोर्ट दुनिया का 6वां बेस्ट एयरपोर्ट है।
Image Source : Fileदुबई एयरपोर्ट इस बार दुनिया के बेस्ट एयरपोर्ट की सूची में 17वें से 10 अंकों की छलांग लगाकर 7वें नंबर पर आ गया है।
Image Source : Fileजर्मनी के म्यूनिख एयरपोर्ट को दुनिया का 8वां बेस्ट एयरपोर्ट का अवार्ड मिला है।
Image Source : Fileस्विट्जरलैंड का ज्यूरिख एयरपोर्ट इस सूची में दुनिया में 9वें नंबर पर है।
Image Source : Fileतुर्की की राजधानी इंस्ताबुल में बना इंस्ताबुल एयरपोर्ट इस सूची में दुनिया में 10वें नंबर पर जगह बनाने में कामयाब रहा। हालांकि पहले यह 6वें नंबर पर था।
Image Source : FileNext : यूक्रेन में रहते हैं कितने हिंदू, जानें कैसे मनाते हैं त्योहार