

दक्षिण अफ्रीका एक ऐसा देश है, जहां दुनिया के सर्वाधिक एचआइवी, एड्स के मरीज रहते हैं। यहां कुल एचआइवी मरीजों की संख्या 78 लाख है।
Image Source : Fileसर्वाधिक एचआइवी, एड्स के मरीजों की संख्या के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। यहां 23 लाख एचआइवी मरीज हैं। टॉप-10 एचआइवी मरीजों की संख्या वाले देशों में कई और चौंकाने वाले नाम हैं।
Image Source : Fileसर्वाधिक एचआइवी मरीजों की संख्या के मामले में मोजाम्बिक तीसरे नंबर पर है। यहां 21 लाख एचआइवी मरीज हैं।
Image Source : Fileतंजानिया 17 लाख एचआइवी मरीजों की संख्या के साथ दुनिया में 4थे स्थान पर है। यह गरीब देश है।
Image Source : Fileनाइजीरिया में भी करीब 17 लाख एचआइवी मरीज हैं। यह 5वें नंबर पर है। यह भी गरीब देश है।
Image Source : Fileजाम्बिया 15 लाख एचआइवी मरीजों के साथ दुनिया में छठवें नंबर पर है। यहां की भी अधिकांश आबादी बेहद गरीब है।
Image Source : Fileयूगांडा में 14 लाख एचआइवी मरीज हैं। यह सर्वाधिक एड्स मरीजों की संख्या में 7वें नंबर पर है। यहां की आबादी भी गरीबी में जीवन जी रही है।
Image Source : Fileकेन्या में भी 14 लाख के करीब एचआइवी मरीज हैं। यह दुनिया में 8वें नंबर पर है। यहां की आबादी भी गरीब है।
Image Source : File13 लाख एचआइवी मरीजों की संख्या के साथ जिम्बाब्बे दुनिया में 9वें नंबर पर है। यहां की आबादी भी आर्थिक तंगी में जिंदगी गुजार रही है।
Image Source : Fileदुनिया के सबसे ताकतवर देशों में शुमार रूस में 10 लाख एचआइवी मरीज हैं। यह विश्व में 10वें नंबर पर है। यहां आर्थिक संपन्नता है। बावजूद एचआइवी मरीज अच्छी संख्या में हैं।
Image Source : FileNext : ये है दुनिया की सबसे बड़ी गुफा, जानिए अंदर कितनी जगह?