

साउथ कोरिया के एक थीम पार्क में पांडा की एक दुर्लभ प्रजाति ‘जाइंट पांडा’ ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।
Image Source : Pixabay Representationalपार्क के संचालक ‘सैमसंग सी एंड टी रिजॉर्ट ग्रुप’ के निदेशक ने मंगलवार को एक बयान में इस बात की जानकारी दी।
Image Source : Xinhuaउन्होंने कहा कि ‘ऐ बाओ’ (पांडा) ने बीते शुक्रवार को सियोल के पास एवरलैंड थीम पार्क में दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।
Image Source : Pixabay Representationalयह पहली बार है कि जब दक्षिण कोरिया में किसी पांडा ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।
Image Source : Xinhuaदशकों से जंगल में संरक्षण के प्रयासों और अध्ययन के जरिए ‘जाइंट पांडा’ प्रजाति को विलुप्त होने से बचाने की कोशिश की जा रही है।
Image Source : Pixabay Representationalइन कोशिशों का ही नतीजा है कि जाइंट पांडा की आबादी एक हजार से बढ़कर 1,800 से अधिक हो गई है।
Image Source : Xinhuaजंगल में रहने वाले ‘जाइंट पांडा’ करीब 15 वर्ष तक जीवित रह पाते हैं, लेकिन कैद में रखे गए पांडा 38 वर्ष तक जीवित रहे हैं।
Image Source : Pixabay Representational‘ऐ बाओ’ और उसके नर साथी ‘ले बाओ’ दोनों एक ही प्रजाति के हैं और उन्हें 2016 में चीन से यहां लाया गया।
Image Source : Xinhua‘ऐ बाओ’ ने 2020 में शावक ‘फू बाओ’ को जन्म दिया था। हालांकि यह पहली बार है जब साउथ कोरिया में जाइंट पांडा के जुड़वां बच्चे हुए हैं।
Image Source : Pixabay RepresentationalNext : रूस-यूक्रेन युद्ध के 500 दिन पूरे होने की गवाही देतीं लाइव तस्वीरें, जानें जेलेंस्की और पुतिन ने क्या पाया?