

दुनिया के सबसे बड़े पेड़ की खोज वर्ष 2006 में की गई। इसकी लंबाई अभी भी लगातार बढ़ती जा रही है।
Image Source : Fileइस पेड़ की ऊंचाई इतनी अधिक है कि खड़े होने पर आंखे उठाकर इसे देखना मुश्किल है। इसकी ऊंचाई देखने के लिए सीधे जमीन पर लेटना पड़ता है या फिर बहुत दूर से इसे देखना पड़ता है। इसके नीचे खड़े होकर लंबाई का अंदाजा लगाना मुश्किल है।
Image Source : Fileदुनिया के सबसे लंबे इस पेड़ को जब खोजा गया था तो इसकी लंबाई 376 फीट यानि 114.7 मीटर थी। मगर पिछले 18 वर्षों में इसकी ऊंचाई अब कई मीटर और बढ़ गई है।
Image Source : Fileदुनिया का सबसे ऊंचा यह पेड़ कैलिफोर्निया में है।
Image Source : Fileयह शंकुधारी और दुनिया की सबसे ऊंची प्रजाति कोस्ट रेडवुड (सिकोइया सेपरविरेन्स) है। पृथ्वी पर सबसे ऊंची वृक्ष प्रजाति यही है।
Image Source : Fileपिछले 13 वर्षों में इसकी ऊंचाई 2 मीटर और बढ़ गई है। वर्ष 2019 के रिकॉर्ड के अनुसार कोस्ट रेडवुड नामक इस पेड़ की ऊंचाई 380.8 फीट यानि 116.07 मीटर है।
Image Source : FileNext : भारत के Gaganyaan Mission की क्यों हो रही दुनिया में चर्चा, पीएम मोदी ने ISRO का बढ़ाया हौसला