

म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप से भारी तबाही हुई है। पलक झपकते ही कई इमारतें जमींदोज हो गई।
Image Source : APजानकारी के अनुसार, म्यांमार-थाईलैंड समेत 5 देशों के कई शहरों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
Image Source : AP7.7 तीव्रता की तीव्रता से आए भूकंप से म्यांमार और बैंकॉक में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर है।
Image Source : APम्यांमार में भूकंप की वजह से राजधानी और दूसरे सबसे बड़े शहरों में आपातकाल लगा दिया गया है।
Image Source : APभूकंप के बाद जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं वह बेहद खौफनाक है।
Image Source : APबताया जा रहा है कि भूकंप के ढही इमारतें के मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
Image Source : APथाईलैंड में बहुमंजिला इमारत ढह गई और धूल का एक बड़ा गुबार हवा में फैल गया।
Image Source : APसोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें बहुमंजिला इमारतें धूल के गुबार के साथ ढहती नजर आ रही हैं, जबकि वहां मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते हुए भाग रहे हैं।
Image Source : APएक पर्यटक ने बताया, ‘‘अचानक पूरी इमारत हिलने लगी जिससे वहां चीख-पुकार मच गई। मॉल के अंदर बहुत तेज अवाजें आने लगी और चीजें टूटने लगीं।
Image Source : APप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद की स्थिति से चिंतित हूं। भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।
Image Source : APतस्वीर में भूकंप के दौरान एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने का दृश्य दिखाया गया है। यह तस्वीर बैंकॉक की है।
Image Source : APNext : दुनिया में सबसे ऊंचाई पर बनी है ये सड़क, भारत से जुड़ा लिंक