

10: न्यूजीलैंड - क्वॉलिटी ऑफ लाइफ के हिसाब से देखा जाए तो न्यूजीलैंड 10वें नंबर पर है। वैसे भी, इस देश की खूबसूरती हम भारतीयों ने कई फिल्मों में देखी ही है।
Image Source : File09: ऑस्ट्रेलिया- न्यूजीलैंड के ही पड़ोसी ऑस्ट्रेलिया ने इस लिस्ट में 9वें नंबर पर जगह बनाई है। वैसे कई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भारत को बहुत पसंद करते हैं।
Image Source : File08: नीदरलैंड्स- यूरोपीय देश नीदरलैंड्स के लोग भी मस्त जिंदगी जीते हैं। यह मु्ल्क अपनी खूबसूरती के साथ-साथ लंबे कद के पुरुषों के लिए भी जाना जाता है।
Image Source : File07: जर्मनी- क्वॉलिटी ऑफ लाइफ के मामले में जर्मनी पूरी दुनिया में 7वें नंबर पर है। वैसे एक जमाने में हिटलर नाम के तानाशाह ने पूरी दुनिया की लाइफ बर्बाद कर दी थी।
Image Source : File06: फिनलैंड- यूरोप का ही एक और देश फिनलैंड अपने लोगों को एक बेहतरीन जिंदगी देता है। 200 से ज्यादा देशों में नंबर 6 पर आना वैसे भी मजाक की बात नहीं है।
Image Source : File05: नॉर्वे- क्वॉलिटी ऑफ लाइफ के मामले में नॉर्वे का नंबर पांचवा है। स्कैंडेवियन प्रायद्वीप में सबसे पश्चिम में पड़ने वाले इस देश को 'लैंड ऑफ मिडनाइट सन' भी कहा जाता है।
Image Source : File04: स्विट्जरलैंड- अक्सर सबसे खूबसूरत देश के तौर पर गिने जाने वाले स्विटजरलैंड ने इस लिस्ट में चौथे नंबर पर जगह बनाई है। वैसे भी स्विस लोग लड़ने-झगड़ने में ज्यादा यकीन नहीं करते।
Image Source : File03: कनाडा- क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश क्वॉलिटी ऑफ लाइफ के मामले में तीसरे नंबर पर है। इसे अपने देश के पंजाबियों का दूसरा घर कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
Image Source : File02: डेनमार्क- अपने लोगों को सबसे अच्छी क्वॉलिटी ऑफ लाइफ देने के मामले में डेनमार्क दूसरे नंबर पर है। यहां आप नॉर्दर्न लाइट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।
Image Source : File01: स्वीडन- दुनिया में अपने लोगों को सबसे अच्छी क्वॉलिटी ऑफ लाइफ स्वीडन देता है। मतलब, इस देश में होने का मतलब है ऐश ही ऐश। किसी बात की फिक्र करने की जरूरत ही नहीं।
Image Source : FileNext : ऐसी जगह, जहां रेगिस्तान से मिलता है समुद्र, देखें शानदार तस्वीरें