

दसवें नंबर पर स्थित नीदरलैंड्स टॉप 10 में एकलौता यूरोपीय देश है। इसने एक साल में 4.10 लाख डॉलर या करीब 3.4 करोड़ रुपये के बालों का निर्यात किया है।
Image Source : Fileजापान इस लिस्ट में 9वें नंबर पर है और इंसानी बाल बेचकर उसने एक साल में कुल 4 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Image Source : Fileपूरी दुनिया को तमाम चीजें सप्लाई करने वाला चीन बालों के मामले में पीछे है। 8वें नंबर पर जगह बनाने वाले चीन ने करीब 4.2 करोड़ रुपये बाल बेचकर कमाए हैं।
Image Source : Fileलिस्ट में 7वें नंबर पर स्थित वियतनाम ने दूसरे देशों को इंसानी बाल बेचकर 6.58 लाख डॉलर या करीब 5.5 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Image Source : Fileलिस्ट में छठे नंबर पर इंडोनेशिया ने जगह बनाई है जिसने एक साल में 7.97 लाख डॉलर या करीब 6.5 करोड़ रुपये के बालों का निर्यात किया।
Image Source : Fileअमेरिका ने एक साल में 9.23 लाख डॉलर या करीब 8 करोड़ रुपये की कीमत के बालों का निर्यात किया है और वह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है।
Image Source : Fileइंसानी बालों के निर्यातकों में ब्राजील चौथे नंबर पर है और इसने एक साल में 21 लाख डॉलर या लगभग 17.5 करोड़ रुपये की कीमत के बालों का निर्यात किया है।
Image Source : Fileपाकिस्तान ने लिस्ट में तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। बालों के निर्यात से उसकी कमाई लगभग 22 लाख डॉलर यानी कि करीब 18 करोड़ रुपये है।
Image Source : Fileइस लिस्ट में हॉन्गकॉन्ग दूसरे नंबर है जिसने एक साल में 41 लाख डॉलर (लगभग 34 करोड़ रुपये) की कीमत के बालों का निर्यात किया है।
Image Source : Fileभारत इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। हमारे देश ने एक साल में 16.5 करोड़ डॉलर (लगभग 1363 करोड़ रुपये) की कीमत के बालों का निर्यात किया है। यह पूरी दुनिया के कुल निर्यात का 92.1 फीसदी है।
Image Source : Fileतो ईमानदारी से बताइएगा, क्या आपको इस बारे में पता था?
Image Source : FileNext : इस अरबपति शख्स ने गांव के हर परिवार को बांटे 58-58 लाख रुपए, क्यों दिखाई दरियादिली?