

जिस शराब को लोग पीते हैं, क्या कभी आपने सोचा कि वह सबसे पहले दुनिया में कहां से आई। इस शराब को सबसे पहले किसने और कैसे बनाया?...
Image Source : Fileदुनिया में पहली बार शराब आज से 7 हजार साल पहले बनाई गई। अब आप सोचिये कि वह पहला देश कौन हो सकता है, जहां से शराब की शुरुआत हुई।
Image Source : Fileदुनिया में शराब को सबसे पहले 7 हजार साल पहले चीन के लोगों ने बनाया। जहां उत्तरी पीली नदी के किनारे बाजरे को सड़ाकर शराब बनाई गई।
Image Source : Fileइसके बाद चावल, फल और शहद को सड़ाने यानि किण्वन करके शराब बनाई जाने लगी। यह पहले की तुलना में बेहतरीन शराब साबित हुई।
Image Source : Fileबाद में शराब को अंगूर से बनाया जाने लगा। यह पहले से अधिक उत्तम शराब मानी जाने लगी।
Image Source : File"प्राचीन काल में लोग स्मारक समारोह आयोजित करते समय, देवताओं या अपने पूर्वजों को बलिदान चढ़ाते समय, युद्ध में जाने से पहले संकल्प लेने, जीत का जश्न मनाने, झगड़े और आधिकारिक फांसी से पहले, निष्ठा की शपथ लेने, जन्म के समारोहों में भाग लेने के दौरान हमेशा शराब पीते थे।
Image Source : Fileमार्को पोलो का 14वीं शताब्दी का रिकॉर्ड इंगित करता है कि अनाज और चावल की शराब प्रतिदिन पी जाती थी और राजकोष की आय के सबसे बड़े स्रोतों में से एक थी।
Image Source : FileNext : एशिया महाद्वीप का सबसे छोटा देश, खूबसूरती देखिए जनाब