

वैसे तो दुनिया में कई खतरनाक झीलें हैं, जो सीधे मौत को दावत देती हैं। आज हम दुनिया की एक ऐसी ही झील के बारे में आपको बताएंगे, जो सबसे ज्यादा जहरीली है। गहराई की वजह से नहीं, बल्कि जहरीली गैस निकालने की वजह से।
Image Source : Fileइस झील का नाम न्योस लेक- कैमरून है। इसमें इतनी खतरनाक गैस है कि आसपास से गुजरने वाले की भी मौत हो सकती है।
Image Source : Fileन्योस लेक के आसपास जाना किसी के लिए भी सख्त मना होता है, क्योंकि इधर जो भी गया फिर उसका जिंदा लौटना मुश्किल है।
Image Source : Fileइस झील का पानी मटमैला भूरा होता है। यह जहरीली गैसों से भरी रहती है। वर्ष 1986 में इस झील ने हजारों लोगों और पशुओं का दम घोंटने के लिए पर्याप्त घातक गैस उत्सर्जित की। इससे 1700 से ज्यादा लोगों और हजारों पशुओं की मौत हो गई।
Image Source : Fileयह झील कैमरून देश की राजधानी याउंडे से 315 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। विशेषज्ञों ने पाया कि झील के तल में सदियों से कार्बन डाइऑक्साइड गैसें बनी हुई थीं। इसी की वजह से मनुष्यो और पशुओं की मौत हुई थी।
Image Source : Fileयह झील 2 किलोमीटर लंबी, 1.2 किलोमीटर चौड़ी और 300 फीट से ज्यादा गहरी है।
Image Source : FileNext : कहां है दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, एक साथ कितने लाख लोग देख सकते हैं मैच