पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के LOGO में बकरा क्यों है?

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के LOGO में बकरा क्यों है?

Image Source : IndiaTv

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का पूरा नाम इंटर सर्विसेस इंटेलिजेंस है, जिसका गठन 1948 में किया गया था।

Image Source : IndiaTv

इसके पहले 1947 में पाकिस्तान में दो गुप्‍तचर एजेंसियां इंटेलिजेंस ब्‍यूरो और मिलिट्री इंटेलिजेंस थी।

Image Source : IndiaTv

भारत और पाकिस्‍तान के बीच 1947 में हुए युद्ध में पाकिस्‍तानी मिलिट्री इंटेलिजेंस अपनी नौसेना, वायुसेना और थलसेना के बीच सूचनाओं को पहुंचाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए।

Image Source : pixabay.com

इसके बाद नई एजेंसी ISI का गठन हुआ, जिसके Logo में सांप चबाता हुआ बकरा नजर आता है।

Image Source : IndiaTv

ISI के Logo में जो बकरा दिखाई देता है उसका नाम 'मारखोर' है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Logo में ये मारखोर बकरा क्यों है?

Image Source : pixabay.com

मारखोर बकरा पाकिस्तान में बड़ी संख्या में पाया जाता है। यह पाकिस्तान का राष्ट्रीय पशु है। यही वजह है कि इसे Logo का हिस्सा बनाया गया है।

Image Source : pixabay.com

मारखोर बकरा को लेकर दावा किया जाता है कि यह सांप को खा जाता है। पाकिस्तान में सांप को दुश्मन माना जाता है।

Image Source : IndiaTv

दावा किया जाता है कि ISI हर वो जानकारी और डाटा इकट्ठा करती है, जो पाकिस्तान की सुरक्षा के लिए खतरा है।

Image Source : pixabay.com

मारखोर बकरा भारत, अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान के कुछ हिस्सों में भी पाया जाता है।

Image Source : pixabay.com

Next : किंग कोबरा, ब्लैक मांबा को भूल जाइए जनाब, ये है दुनिया का सबसे जहरीला सांप