

क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि बिना तेल के भी कोई हवाई जहाज उड़ान भर सकता है...शायद नहीं। मगर इस दुनिया में इंजीनियरों ने इसे संभव कर दिखाया है।
Image Source : Fileविश्व में पहली बार लंदन एक फ्लाइट ने बिना तेल के उड़ान भरकर सबको हैरान कर दिया। जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को साकार करते हुए यह फ्लाइट बिना जीवाश्म ईंधन के संचालित होने वाली पहली वाणिज्यिक फ्लाइट है।
Image Source : Fileइस फ्लाइट ने लंदन से उड़ान भरने के बाद बिना जीवाश्म ईंधन के न्यूयॉर्क तक का सफर तय किया।
Image Source : File28 नवंबर 2023 को इस फ्लाइट ने अपनी पहली सफलतम उड़ान पूरी की। यह बिना जीवाश्व ईंधन उड़ने वाली दुनिया की पहली फ्लाइट बन गई।
Image Source : Fileइस फ्लाइट के उड़ान के लिए अपशिष्ट वसा से बने ईंधन का इस्तेमाल किया गया। इस फ्लाइट का नाम वर्जिन था। इस प्रकार यह बिना तेल उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली फ्लाइट बनी।
Image Source : Fileबिना जीवाश्व ईंधन के इस फ्लाइट को उड़ान भरने के लिए तैयार करने वाले वर्जिन के संस्थापक रिचर्ड ब्रैनसन ने कहा, ‘‘जब तक आप कुछ खास नहीं करते, दुनिया हमेशा यह मान कर चलती है कि ऐसा कुछ किया ही नहीं जा सकता।’’
Image Source : FileNext : किस देश में लड़कों के हेयरकट का क्या है रेट? भारत के बारे में सुन चौंक जाएंगे