

रूस की सरमत-2 या सतान 2 के नाम से जानी जाने वाली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल दुनिया की सबसे खतरनाक है। यह यूरोप से लेकर एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के लगभग सारे देशों को अपनी जद में ले सकती है। इसकी मारक क्षमता 18 हजार किलोमीटर है।
Image Source : Fileसतान 2 की मारक क्षमता 18 हजार किलोमीटर होने के चलते ही इसे अमेरिका और यूरोप रूस का शैतान भी कहते हैं। यह किसी भी देश में जलजला ला सकती है।
Image Source : Fileरूस की इस परमाणु मिसाइल को राष्ट्रपति पुतिन ने रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद अभी 2023 में अपडेट कराया है। पहले इसकी मारक क्षमता 16 हजार किलोमीटर थी।
Image Source : Fileइस मिसाइल की लंबाई 35.5 मीटर और वजन 208.1 टन है। इससे मिसाइल की घातकता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। दुनिया के अन्य किसी भी देश के पास 14 हजार किलोमीटर से अधिक दूरी तक मार करने वाली मिसाइल नहीं है।
Image Source : Fileरूस अपनी इसी मिसाइल के दम पर अमेरिका समेत पूरे यूरोप को चुनौती देता है। रूस अपने देश से दुनिया के लगभग किसी राष्ट्र को निशाना बना सकता है। इस मिसाइल को रूस ने यूक्रेन के खिलाफ बेलारूस के बार्डर पर तैनात कर रखा है।
Image Source : FileNext : कनाडा का 80 फीसदी हिस्सा रहने लायक नहीं, जानें क्या है वजह?