

क्या आप दुनिया की सबसे खतरनाक मकड़ी के बारे में जानते हैं।
Image Source : freepikचलिए हम आपका परिचय दुनिया की सबसे खतरनाक मकड़ी से करवाते हैं।
Image Source : freepikब्राजीलियन वंडरिंग स्पाइडर को दुनिया की सबसे खतरनाक मकड़ी माना जाता है।
Image Source : freepikब्राजीलियन वंडरिंग स्पाइडर को 'बनाना स्पाइडर' भी कहा जाता है क्योंकि यह अक्सर केले के गुच्छों में छिपी हुई पाई जाती है।
Image Source : freepikयह मकड़ी दक्षिण अमेरिका के वर्षावनों में पाई जाती है, विशेष रूप से ब्राज़ील में।
Image Source : freepikयह मकड़ी विश्व की सबसे विषैली मकड़ियों में से एक मानी जाती है और इसके जहर के कारण इसे गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल किया गया है।
Image Source : freepikब्राजीलियन वंडरिंग स्पाइडर का शरीर लगभग 1-2 इंच लंबा होता है और इसके पैरों की लंबाई 5-6 इंच तक हो सकती है।
Image Source : freepikयह मकड़ी अपनी आक्रामकता के लिए जानी जाती है और खतरे के समय यह अपने सामने वाले पैरों को ऊपर उठा कर खड़ी हो जाती है।
Image Source : freepikइस मकड़ी के जहर में न्यूरोटॉक्सिन्स होते हैं जो तंत्रिका तंत्र पर प्रभाव डालते हैं। यह जहर इतना खतरनाक होता है कि इंसान की मांसपेशियों को पंगु बना सकता है।
Image Source : freepikब्राजीलियन वंडरिंग स्पाइडर के काटने से तेज दर्द, सूजन, उल्टी, और यहां तक कि मौत भी हो सकती है।
Image Source : freepikNext : समुद्र में रहने वाला ये जीव है बेहद खास और समझदार, पहचान गए क्या?