

कोपी लुवाक कॉफी को एशियाई पाम सिवेट (Asian Palm Civet) नाम की जंगली बिल्ली के माध्यम से तैयार किया जाता है।
Image Source : freepikबिल्ली कॉफी के पके हुए बेरीज को खाती है, लेकिन इसका पाचन तंत्र कॉफी के बीजों को पूरी तरह नहीं पचाता।
Image Source : freepikबिल्ली के पेट में एंजाइम इन बीजों में मौजूद प्रोटीन को तोड़ते हैं, जिससे उनकी कड़वाहट कम हो जाती है और एक खास सुगंध व स्वाद विकसित होता है।
Image Source : freepikबीजों को सिवेट बिल्ली के मल से निकालकर अच्छे से साफ किया जाता है, सुखाया जाता है और फिर रोस्ट करके उपयोग किया जाता है।
Image Source : freepikकोपी लुवाक की यही प्रक्रिया इस कॉफी को बाकी सभी कॉफी से अलग और दुर्लभ बनाती है।
Image Source : freepikकोपी लुवाक कॉफी की अनोखी उत्पादन प्रक्रिया के कारण इसकी कीमत बहुत अधिक होती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी $1000 प्रति किलोग्राम तक हो सकती है।
Image Source : freepikयदि इसे किसी लग्जरी कैफे में पिया जाए, तो एक कप कोपी लुवाक कॉफी की कीमत $35 से $100 (₹3000 से ₹8000) तक हो सकती है।
Image Source : freepikइस कॉफी को पीने वाले लोग बताते हैं कि इसमें सामान्य कॉफी की तुलना में कम कड़वाहट होती है और यह अधिक सुगंधित होती है। इसकी मिठास और चॉकलेट जैसी हल्की सुगंध इसे बेहद खास बनाती है।
Image Source : freepikकोपी लुवाक के अलावा ब्लैक आइवरी कॉफी और हसीहेंदास ला एस्मेराल्डा कॉफी पूरी दुनिया में बेहद फेमस है। इनकी भी कीमत काफी ज्यादा है।
Image Source : freepikNext : इन देशों में सबसे अधिक होती है फूलों की खेती, जानें कौन है नंबर वन