

दुनिया की सबसे छोटी चिड़िया का नाम बी हमिंगबर्ड है। यह चिड़िया अपने छोटे आकार और अद्भुत उड़ान क्षमता के लिए जानी जाती है।
Image Source : freepikबी हमिंगबर्ड की लंबाई केवल 5 से 6 सेंटीमीटर होती है, और इसका वजन 1.6 से 2 ग्राम के बीच होता है।
Image Source : freepikनर हमिंगबर्ड का आकार मादा से छोटा होता है। इनके पंख तेजी से फड़फड़ाते हैं, जिससे ये हवा में एक ही स्थान पर स्थिर रह सकती हैं।
Image Source : freepikबी हमिंगबर्ड के नर का शरीर चमकीले नीले और हरे रंग का होता है, जबकि मादा हमिंगबर्ड का रंग हल्का हरा और सफेद होता है।
Image Source : freepikबी हमिंगबर्ड मुख्य रूप से क्यूबा और उसके आसपास के द्वीपों में पाई जाती है। यह चिड़िया एक सेकंड में 80 बार पंख फड़फड़ा सकती है।
Image Source : freepikयह चिड़िया घने जंगलों, बागानों और फूलों वाले क्षेत्रों में रहना पसंद करती है। बी हमिंगबर्ड मुख्य रूप से फूलों के पराग और मीठे रस (nectar) पर निर्भर रहती है।
Image Source : freepikयह चिड़िया अपनी पतली और लंबी चोंच की मदद से फूलों का रस निकालती है। इसके अलावा, यह छोटे-छोटे कीड़े और मकड़ियों को भी खाती है।
Image Source : freepikबी हमिंगबर्ड का दिल प्रति मिनट 1200 बार धड़कता है, जो इसे तेज ऊर्जा प्रदान करता है। यह दुनिया के सबसे हल्के पक्षियों में से एक है।
Image Source : freepikबी हमिंगबर्ड की संख्या लगातार घट रही है, क्योंकि इसके प्राकृतिक आवासों को नष्ट किया जा रहा है।
Image Source : freepikNext : इस देश में बहती है एशिया की सबसे लंबी नदी, किनारे पर बसे हैं शानदार शहर