1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. MCD चुनाव: देश को आफताब की नहीं, भगवान राम और पीएम मोदी की जरूरत- हिमंता बिस्वा सरमा

MCD चुनाव: देश को आफताब की नहीं, भगवान राम और पीएम मोदी की जरूरत- हिमंता बिस्वा सरमा

 Published : Nov 20, 2022 08:21 pm IST,  Updated : Nov 20, 2022 08:21 pm IST

दिल्ली के नगर निगम चुनाव के लिए आगामी 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किये जाएंगे। इस बार तीनों निगमों का विलय कर दिया गया है। जिसके बाद 250 वार्डों में चुनाव हो रहे हैं।

MCD चुनाव के मद्देनजर दिल्ली बीजेपी का रोड शो - India TV Hindi
MCD चुनाव के मद्देनजर दिल्ली बीजेपी का रोड शो Image Source : TWITTER

दिल्ली में एमसीडी चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगा रही हैं। भाजपा एक बार फिर से MCD की सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा ने रविवार को विजय संकल्प रोड शो का आयोजन किया। इसके तहत असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और मनोज तिवारी ने दिल्ली के घौंडा विधानसभा क्षेत्र में पांचवें पुश्ते से भजनपुरा चौक तक रोड शो किया। 

लव जिहाद के खिलाफ समान नागरिक संहिता और कानून की जरूरत - हिमंता 

असम के मुख्यमंत्री ने रोड शो के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा, "हमारे देश को आफताब (श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी) की नहीं, बल्कि भगवान राम जैसे व्यक्ति और पीएम मोदी जैसे नेता की जरूरत है। हमें लव जिहाद के खिलाफ समान नागरिक संहिता और कानून की आवश्यकता है। हमें ऐसे कानून चाहिए जहां आफताब को फांसी दी जा सके।"

'केजरीवाल अच्छा नाटक करते हैं'

सरमा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अच्छा नाटक करते हैं। वो सोचते हैं कि हिंदू उनके दुश्मन हैं, लेकिन क्या हिंदुओं के बिना भारत हो सकता है? उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोगों का उत्साह यह बता रहा है कि चुनाव के नतीजे क्या होंगे। सरमा ने कहा कि, "सीएए के लागू करते वक्त दिल्ली में जो हिंसा हुई, उसके लिए केजरीवाल को जनता से माफी मांगनी चाहिए।" सरमा के साथ मनोज तिवारी भी रोड शो में मौजूद रहे और भाजपा के लिए वोट मांगा।

4 दिसंबर को है मतदान 

गौरतलब है कि एमसीडी के सभी 250 वार्डो के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे। भाजपा और आम आदमी पार्टी के अलावा कांग्रेस भी एमसीडी में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।