1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CAT 2021 Result: कैट 2021 परीक्षा का रिजल्ट जारी, iimcat.ac.in पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

CAT 2021 Result: कैट 2021 परीक्षा का रिजल्ट जारी, iimcat.ac.in पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 03, 2022 06:03 pm IST,  Updated : Jan 03, 2022 06:06 pm IST

भारतीय प्रबंधन संस्थान (Indian Institute of Management) में एडमिशन के लिए हुए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT Exam 2021 Result) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर चेक कर सकते हैं।

CAT 2021 Result: कैट 2021 परीक्षा का रिजल्ट जारी, iimcat.ac.in पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड- India TV Hindi
CAT 2021 Result: कैट 2021 परीक्षा का रिजल्ट जारी, iimcat.ac.in पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड Image Source : IIMCAT.AC.IN

Highlights

  • उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर चेक कर सकते हैं
  • कैट 2021 परीक्षा का आयोजन IIM अहमदाबाद ने 28 नवंबर 2021 को किया था
  • जल्द जारी की जाएगी फाइनल आंसर की

IIM CAT 2021 Result: भारतीय प्रबंधन संस्थान (Indian Institute of Management) में एडमिशन के लिए हुए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT Exam 2021 Result) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर चेक कर सकते हैं। बता दें कि, कैट 2021 परीक्षा का आयोजन आईआईएम अहमदाबाद ने 28 नवंबर 2021 को किया था। 

CAT 2021 Result: ऐसे चेक कर सकेंगे स्कोरकार्ड

  • छात्र कैट 2021 परीक्षा का रिजल्ट एडमिट कार्ड पर उल्लिखित रोल नंबर का उपयोग करके चेक कर सकेंगे।
  • रिजल्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले आईआईएम कैट की ऑफिशियल वेबसाइट (iimcat.ac.in) पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होमपेज के शीर्ष पर 'IIM CAT Result 2021' के लिंक पर क्लिक करें।
  • कैट 2021 के रिजल्ट की एक नई विंडो खुलेगी।
  • CAT रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए CAT लॉगिन क्रेडेंशियल–यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • अपना कैट लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और “Login” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, उम्मीदवारों के मेनू बार से “CAT 2021 स्कोर कार्ड” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • कैट 2021 का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।

IIM अहमदाबाद द्वारा आयोजित हुई थी परीक्षा

जल्द जारी की जाएगी फाइनल आंसर की 

IIM अहमदाबाद द्वारा कैट 2021 परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2021 को भारत के 156 शहरों में 438 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। कैट रिजल्ट 2021 घोषित होने के बाद अब आईआईएम कैट कट-ऑफ के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परीक्षा के रिजल्ट के साथ ही जल्द ही फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। बता दें कि, कैट 2021 परीक्षा के लिए लगभग 2.30 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, हालांकि, केवल 1.92 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। कैट 2021 की आंसर-की 8 दिसंबर को एंट्रेंस परीक्षा के सभी 3 सत्रों के लिए पहले ही जारी की जा चुकी है। उम्मीदवारों को 11 दिसंबर तक आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। कैट 2021 परीक्षा के लिए 4 अगस्त 2021 के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई थी और 22 सितंबर 2021 तक चली थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन