1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो रिसर्च ओपिनियन पोल: यूपी में BJP को स्पष्ट बहुमत की संभावना

इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो रिसर्च ओपिनियन पोल: यूपी में BJP को स्पष्ट बहुमत की संभावना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 17, 2022 11:14 pm IST,  Updated : Jan 17, 2022 11:14 pm IST

403 सीटों वाली उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा गठबंधन को 230 से 235 सीटें मिलने का अनुमान है। मुख्य प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी को 160 से 165 सीटें मिलने की उम्मीद है।

इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो रिसर्च ओपिनियन पोल: यूपी में BJP को स्पष्ट बहुमत की संभावना- India TV Hindi
इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो रिसर्च ओपिनियन पोल: यूपी में BJP को स्पष्ट बहुमत की संभावना Image Source : PTI FILE PHOTO

Highlights

  • बीजेपी की सीटें घट रही हैं लेकिन स्पष्ट बहुमत मिलने की पूरी संभावना
  • यूपी चुनाव ओपिनियन पोल: भाजपा गठबंधन को 230 से 235 सीटें मिलने का अनुमान
  • समाजवादी पार्टी को 160 से 165 सीटें मिलने की उम्मीद

नई दिल्ली: इंडिया टीवी-ग्राउंड ज़ीरो रिसर्च ओपिनियन पोल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना है। 2022 में यूपी में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ की वापसी के पूरे आसार हैं। लगातार दूसरी बार यूपी का मुख्यमंत्री बनकर योगी इस बार इतिहास रच सकते हैं।

403 सीटों वाली उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा गठबंधन को 230 से 235 सीटें मिलने का अनुमान है। मुख्य प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी को 160 से 165 सीटें मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस को दो से सात सीटें, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को तीन से पांच सीटें और अन्य को 1 से 3 सीटें मिलने के आसार है। पिछली बार के मुक़ाबले बीजेपी की क़रीब 90 सीटें घट रही हैं लेकिन बीजेपी को ही स्पष्ट बहुमत मिलने की पूरी संभावना है।

ओपिनियन पोल के मुताबिक,  राज्य में वोट शेयर का अनुमान इस प्रकार है।

वोट शेयर

  • भाजपा- 39.92%
  • सपा-36.20%
  • बसपा-12.99%
  • कांग्रेस-5.54%
  • अन्य-5.35%

क्षेत्रवार किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं

  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी और उसके सहयोगी दल कुल 97 सीटों में से 59 सीटें जीत सकते हैं, जबकि सपा-रालोद गठबंधन 37 सीटें जीत सकता है। बसपा एक सीट जीत सकती है जबकि कांग्रेस यहां एक सीट भी नहीं जीत पाएगी।
  • रुहेलखंड में बीजेपी और उसके सहयोगी दल कुल 52 में से 22 सीटें जीत सकते हैं, जबकि सपा और आरएलडी गठबंधन को 29 सीटें जीतने का अनुमान है। रोहिलखंड में कांग्रेस और बसपा एक-एक सीट जीत सकती हैं। 
  • अवध क्षेत्र की कुल 111 सीटों में से भाजपा और उसके सहयोगी दल 68 सीटें जीत सकते हैं, जबकि सपा और सहयोगी दल 42 सीटें जीत सकते हैं। कांग्रेस एक सीट जीत सकती है और बसपा के खाते में एक भी सीट मिलने के आसार नहीं हैं।
  • बुंदेलखंड क्षेत्र की बात करें तो यहां कुल 19 सीटों में से बीजेपी गठबंधन को 17 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सपा और सहयोगी दलों को केवल 2 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। वहीं बसपा और कांग्रेस को एक भी सीट मिलने की उम्मीद नहीं है।
  • पूर्वांचल में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को कुल 124 सीटों में से 66 सीटें मिल सकती हैं। सपा और सहयोगी दलों के खाते में 51 सीटें मिलने की उम्मीद है। बसपा को 2, कांग्रेस को 3 और निर्दलीय समेत अन्य को 2 सीटें मिल सकती हैं।

सबसे पसंदीदा सीएम उम्मीदवार

इंडिया टीवी ग्राउंड जीरो रिसर्च ओपिनियन पोल में उत्तर प्रदेश के 38.42 प्रतिशत मतदाताओं ने माना है कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे बेहतरीन उम्मीदवार हैं। वहीं 31.51 प्रतिशत लोगों की पंसद अखिलेश यादव हैं। 12.51 प्रतिशत लोग मायावती को यूपी का सीएम बनते हुए देखना चाहते हैं। वहीं यूपी के 8.30 प्रतिशत लोग चाहते है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री बनें।

UP Elections 2022 India TV Opinion Poll: यूपी में जानिए किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024