1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने की मुलाकात, नीतू कपूर ने शेयर की तस्वीर

ऋषि कपूर से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने की मुलाकात, नीतू कपूर ने शेयर की तस्वीर

 Published : Jul 04, 2019 09:34 pm IST,  Updated : Jul 04, 2019 09:34 pm IST

ऋषि कपूर और नीतू कपूर से मिलने के लिए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा गए थे। नीतू कपूर ने अर्जुन और मलाइका के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।

Arjun kapoor, malaika arora, rishi kapoor and neetu kapoor- India TV Hindi
Arjun kapoor, malaika arora, rishi kapoor and neetu kapoor Image Source : INSTAGRAM

अर्जुन कपूर(Arjun kapoor) और मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) वेकेशन मनाने के लिए न्यूयॉर्क गए हुए हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। दोनों साथ में मस्ती कर रहे हैं। न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर(Rishi kapoor) से मिलने के लिए अर्जुन और मलाइका गए थे। नीतू कपूर ने अर्जुन और मलाइका के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।

नीतू कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- हमारे घर का बच्चा अर्जुन और प्यारी मलाइका के साथ शाम को मस्ती की। इस फोटो में ऋषि कपूर अर्जुन और मलाइका का हाथ पकड़े बैठे हैं। फोटो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मानो ऋषि कपूर दोनों के रिश्ते से बहुत खुश हैं।

ऋषि कपूर से न्यूयॉर्क में मिलने के लिए कपिल देव भी गए थे। नीतू ने कपिल देव के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- वर्ल्ड कप को लेकर सुपर चार्ज्ड हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। दोनों एक-दूसरे की फोटो पर कमेंट करते हैं। जून के आखिरी में अर्जुन कपूर का जन्मदिन मनाने के लिए दोनों न्यूयॉर्क गए हैं। दोनों कई दिनों से वहीं छुट्टियां मना रहे हैं।

Also Read:

प्यार में पड़े अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के अंदाज को भी कर रहे हैं कॉपी, यूजर से पूछ रहे एक सवाल...

रिश्ता जगजाहिर किया अब मुंह क्यों छिपा रहे हैं मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर!

मलाइका अरोड़ा ने चुराया अर्जुन कपूर का दिल, शेयर किया फोटो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन